किस कमी से शरीर में दर्द होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 17:00

शरीर में लगातार होता रहता है दर्द, तो जानें क्या हो सकती है वजह?

लाइफस्टाइल डेस्क। Body Pain Causes: क्या आप हर वक्त बदन दर्द महसूस करते हैं और इसके पीछे की वजह समझ नहीं आती? एक्सपर्ट्स के अनुसार, बदम दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन अगर आप लगातार दर्द महसूस कर रहे हैं, तो बिना देर किए डॉक्टर को दिखाएं।

आइए जानें बदन दर्द के पूछे क्या कारण हो स
कते हैं?
1. नींद की कमी

रोज़ 6 से 8 घंटे की नींद लेना ज़रूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान हमारा शरीर सोते समय अपने ऊर्जा संसाधनों को दोबारा उत्पन्न करता है और आपको तरोताज़ा करता है। अगर नींद पूरी नहीं होगी तो आप ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे, जिससे दर्द भी हो सकता है।
2. पानी की कमी

आप इस बात का अहसास शायद ही हो, लेकिन शरीर में पानी की कमी दर्द का कारण बन सकते हैं। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो शरीर में पानी का स्तर कम होने लगता है। जिससे आप थका हुआ और बदन दर्द महसूस करते हैं।
3. आप तनाव में हैं

आप सोच भी नही सकते कि तनाव आपको किस-किस तरह प्रभावित कर सकता है। लाइफस्टाइल में अगर लगातार तनाव रहता है, तो इससे शरीर थक जाता है और जल्दी बूढ़ा होने लगता है। जिसकी वजह से आपकी इम्यूनिटी का स्तर कम होता है, आप कमज़ोर महसूस करते हैं और बदन दर्द भी हो सकता है।
4. आयरन की कमी

आयरन रक्त में एक महत्वपूर्ण तत्व है और इसकी कमी से शरीर के विभिन्न भागों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है। यह ज़ाहिर तौर पर आपको हर तरफ थकान और दर्द महसूस कराता है।
5. विटामिन-डी की कमी

हमारे शरीर के सही तरीके से काम करने के लिए उसे विटामिन-डी की ज़रूरत पड़ती है। अगर शरीर को विटामिन-डी की सही मात्रा न मिले, तो यह बदन दर्द का कारण बनने लगता है।
6. आर्थराइटिस

शरीर में सूजन या आर्थराइटिस कई तरह के दर्द का कारण बनता है।
7. फटीग संड्रोम

अगर पर्याप्त आराम और नींद के बाद भी थकान दूर नहीं होता, तो आपको फौरन डॉक्टर से सलाह करनी चाहिए। इसके पीछे की वजह क्रॉनिक फटीग सिंड्रोम भी हो सकता है।
8. सर्दी और खांसी

शरीर में दर्द वायरल इन्फेक्शन का एक आम लक्षण है। सर्दी-खांसी या फ्लू की वजह से भी पूरे बदन में दर्द होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info